जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार दिनों से एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक भर्ती है। स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है,प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवक की पहचान या परिजनों की जानकारी हो तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी से संपर्क करें,