मुरैना नगर: दो मासूम बच्चों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची पीड़ित माँ की गुहार,बोली-घर बिक गया,पति छोड़ गया,अब आखिर बच्चों साथ कहां जाऊं?
मुरैना के क्षत्रीपुरा निवासी सुषमा कारखुर आज दो बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं।उन्होंने बताया कि पति मनिंदर कारखुर उन्हें छोड़कर चला गया और सास ने मकान बेच दिया।अब वह किराये के मकान में रह रही हैं,जहां से भी निकालने की धमकी दी जा रही है।महिला ने कहा कि न घर बचा है,न रोजगार।उन्होंने बच्चों के पालन-पोषण और न्याय दिलाने की मांग करते हुए कार्रवाई की माँग की