भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें समाज सुधार एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक के रूप में याद किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र–छात्राओं का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।