ओरमांझी: दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर प्रदेश बीजेपी ने कार्यशाला का किया आयोजन
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर प्रदेश बीजेपी ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय खेती की तकनीक, संस्कृति और खान-पान को आज पूरी दुनिया अपना रहे हैं।