कन्नौज: सदर ब्लॉक के कटरी अमीनाबाद गांव में ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने पकड़वाए आवारा गोवंश, राज्य मंत्री की पहल का किया स्वागत
जनपद कन्नौज में आवारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान वृहद स्तर पर चल रहा है। सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण की पहल के पश्चात जनप्रतिनिधि आवारा गोवंशों को पकड़ने में जुट गए हैं। शनिवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के कटरी अमीनाबाद ग्राम पंचायत में गौवांशों को पकड़ने का अभियान चला। ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान 24 अन्ना पशुओं को पकड़ा गया है।