गोंडा: अखिलेश के 'कोडीन भैया' तंज के बीच गोंडा पहुंचे धनंजय सिंह, समर्थक सवालों पर भड़के, मीडिया से की धक्का-मुक्की
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह मंगलवार को गोंडा पहुंचे, जहां वे बजभूषण शरण सिंह के आयोजन में चल रही राष्ट्रकथा में शामिल हुए। मंगलवार 4 बजे मीडिया ने जब उनसे कोडीन कफ सिरप मामले और अखिलेश यादव के 'कोडीन भैया' वाले बयान पर सवाल किए तो माहौल गरमा गया। धनंजय सिंह के समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को धक्का दिया। वहीं धनंजय सिंह हाथ जोड़कर पीछे हट गए।