सिंघिया में आपसी विवाद को लेकर दो युवक के बीच मारपीट हो गई जिसमें वह घायल हो गया इलाज के लिए पहुंच स्वास्थ्य केंद्र तो वहां भी युवक के साथ मारपीट की गई। मिली जानकारी के अनुसार आपसी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घायल की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सभी दोस्त हैं पार्टी के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।