मुरैना नगर: रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य से मुरैना में बिजली का बड़ा ब्रेक, भीषण गर्मी में आज 4 घंटे शहर के चार फीडर रहेंगे बंद
मुरैना में रेलवे ब्रिज निर्माण के तहत पोल गाड़ने के कार्य के कारण आज रविवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी सिटी हॉस्पिटल और जड़ेरुआ फीडर से जुड़े 4 फीडर कब्रिस्तान,विवेकानंद,गणेशपुरा और पुलिस लाइन फीडर प्रभावित रहेंगे।भीषण गर्मी में लोगों को चार घंटे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।