छतरपुर में आशा एकता संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले आज 08 जून दोपहर करीब 4:00 बजे आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली कुछ प्रोत्साहन राशियां अप्रैल 2026 से बंद कर दी गई हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।