शोहरतगढ़: बसंतपुर में बकरी चराते समय पैर फिसलने से 10 वर्षीय बालिका नहर में गिरी, तलाश जारी
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बसंतपुर में शनिवार को बकरी चराने के दौरान एक 10 वर्षीय बालिका अनम पैर फिसलने की वजह से नहर में गिरी है जिसका ग्रामीण गोताखोरों ने बहुत खोजबीन किया लेकिन इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है,वहीं उक्त घटना के संबंध में सोमवार को सुबह 6:00 के लगभग स्थानीय पुलिस ने कहा कि उक्त घटना की जानकारी है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।