शोहरतगढ़: स्वामित्व योजना के तहत तहसील सभागार में आयोजित किया गया वर्चुअल कार्यक्रम
शनिवार को दोपहर 1:00 के लगभग तहसील सभागार शोहरतगढ़ से वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें विधायक विनय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर यहां पर उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वामित्व योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों में घरौनी वितरित किया है।इस दौरान उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ व अनेक लेखपाल यहां मौजूद हैं।