शोहरतगढ़: विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास पर आए शिकायतकर्ताओं व फरियादियों की समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण
रविवार की सुबह 11:00 के लगभग विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ के टीचर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया है।इस दौरान यहां पर आए हुए शिकायतकर्ताओं व फरियादियों की समस्याओं को विधायक ने ध्यानपूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित भी किया है।