गुना नगर: मावन करैया गांव में अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री, ईंट भट्टा संचालकों को बेदखली नोटिस, कलेक्टर को ज्ञापन
गुना में मावन करैया गांव में ईंट भट्ठा संचालकों को बेदखली के नोटिस दिए है। 18 नवंबर को कुम्हार प्रजापति समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा, अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री के लिए जगह आवंटित की है यह दो हेक्टेयर जमीन प्रशासन ने प्रजापति समाज को ईंट भट्ठा के लिए दी थी। दूसरी जगह दिए बिना बेदखली के नोटिस दिए गए है। चिंतित लोगो ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।