कर्वी: चित्रकूट में बड़ा खतरा: बिना अनुमति खुले में 12 हजार लीटर डीजल का भंडारण, हादसे की आशंका, वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में नेशनल हाईवे 135 पर निर्माणाधीन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बुधवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया X पर वायरल वीडियो में बिना सुरक्षा मानकों के करीब 12 हजार लीटर डीजल खुले में भंडारित दिखा। कोर्ट स्टे और एनओसी न होने के बावजूद काम जारी है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।