लखनौर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेहट में आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण सुमन एवं गणमान्य लोगों ने बुधवार को शुभारंभ किया। बीईओ ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावक की सक्रियता आवश्यक है।