शाजापुर: शाजापुर के उत्कृष्ट खेल मैदान में 1 मई से ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर शुरू होगा
शाजापुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्रिकेट का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 1 मई से हाई सेकेंडरी ग्राउंड पर प्रारंभ होगा।शिविर में नगर के सभी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।इस शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारना है।