बिल्सी: दिधौनी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार हाईवे पर पलटकर खंदी में गिरी, पांच लोग घायल
Bilsi, Budaun | Apr 8, 2026 बिल्सी थाना क्षेत्र में दिधौनी पेट्रोल पंप के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खंदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी प्रदीप ने बताया आज बुधवार शाम 4:00 बजे एक अर्टिगा कार खंदी में गिरी है।