गढ़मुक्तेश्वर: मेरठ रोड से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पशु चोर को किया गिरफ्तार, चोर के कब्जे से ₹15 हजार नकदी व तमंचा बरामद
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक शातिर पशु चोर मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने पशु चोरी करके पशु को बेचकर प्राप्त की गई ₹15000 नगदी बरामद की है और इसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।