गोगरी: मुहर्रम को लेकर पसराहा पुलिस सख्त, 368 लोगों पर की गई 107 की कार्रवाई
Gogri, Khagaria | Jun 20, 2026 पसराहा थाना क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्षेत्र के 368 लोगों को धारा 107 के तहत नोटिस भेजा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पसराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने इस संबंध में शनिवार की शाम सात बजे जानकारी देते