भीलवाड़ा: चित्रगुप्त सर्कल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त सर्कल पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।