ड्रग फ्री' सिटी के लिए आगे आईं महिलाएं, एसपी सिटी से की खास मुलाकात जनपद में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में इसके प्रति बढ़ती लत को लेकर आज महिलाओं के एक समूह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी से मुलाकात की। महिलाओं ने शहर के विभिन्न कैफे, गली-मोहल्लों और होटलों में अवैध रूप से बिक रहे नशे पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग की है।