सबलगढ़: सिविल अस्पताल में एक्स-रे मशीन तीन दिन से खराबः वोल्टेज उतार-चढ़ाव से फ्यूज उड़ा, मरीजों को जाना पड़ रहा मुरैना
सबलगढ़ सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है। इसके चलते यहां एक्स-रे कराने आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दे कि शनिवार को भी बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है