शाजापुर: शाजापुर में जेल अधीक्षक बनकर व्यापारी से ₹90 हजार की ठगी, साइबर सेल में शिकायत दर्ज, जांच शुरू
शाजापुर में एक व्यापारी से जेल अधीक्षक बनकर ₹90 हजार की ठगी का मामला बुधवार को सामने आया है।ठगों ने मिनरल वाटर सप्लाई के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शातिर ठग से बातचीत होने के बाद मंगलवाशाम को जब व्यापारी पानी से भरा लोडिंग वाहन लेकर जेल के पास पहुंचाऔर तभी बातचीत के दौरान ठग ने व्यापारी को फंसाया।