दुधि: बघाडू गांव में आम के पेड़ से गिरकर 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में शाम करीब 5 बजे आम के पेड़ से गिरकर 40 वर्षीय इंद्रदेव पुत्र प्रभानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि इंद्रदेव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर लगे पेड़ पर चढ़कर पक्के फलों को तोड़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।