मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शराबी को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।