हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में 118 बच्चों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हर महीने लगेगा बाल रोग शिविर
अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में रानी हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से निःशुल्क बाल रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार एवं उनकी टीम ने 118 बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच कर परामर्श, दवा, पोषण, विकास मूल्यांकन और टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी दी। रविवार को डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि ऐसे शिविर ग्रामीण एवं जरूरतमंद