बेगमगंज नगर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एसडीएम अंकित कुमार जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सड़कों से अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माना, सांकेतिक बोर्ड लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्णय लिया गया। एमपीआरडीसी ने एक सप्ताह में गड्ढे भरने का आश्वासन दिया।