रीठी: एक साल में ही उड़ गया लाखों का टीन शेड! रीठी उत्कृष्ट विद्यालय में PWDके निर्माण पर उठे सवाल बारिश में कक्षाओ हाल बेहाल
Rithi, Katni | Aug 2, 2026 कटनी जिले के रीठी स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया टीन शेड निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। बरामदे में लगाया गया टीन शेड एक वर्ष भी नहीं टिक सका और तेज आंधी-तूफान में पूरी तरह उड़ गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के एक वर्ष बाद भी शेड का दोबारा निर्माण नहीं कराया गया,