राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार देर शाम करीब 9:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दिल्ली में कार में हुए विस्फोट की घटना पर दुख जताया। साथ ही लिखा कि घटना में दिवंगत हुए लोगों के लिए वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, साथ ही घायल शीघ्र स्वस्थ हो ऐसी उनकी कामना हैं।