सिकंदरा: दयानतपुर गांव के पास हाइवे पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बीमार पिता को भर्ती कर लौटते समय हुआ हादसा
सिकंदरा थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊधौपुर गांव निवासी सर्वेश राजपूत गुरुवार सुबह अपने बीमार पिता हाकिम सिंह को इलाज क