छतरपुर में महिला से छेड़छाड़ मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद राजीनामा का दबाव बनाने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने कवि सुश्रत त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।