उदयपुर थाना क्षेत्र के कुसौली गांव की गुड़िया देवी पत्नी दारा सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के हनुमान पुत्र गयादीन, शैलेष व गोलू पुत्रगण हनुमान दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट किया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा धमकी भी दी और पीड़िता का फोन क्षतिग्रस्त कर दिया।