रायगढ़ के तमनार में कोयला खदान विरोध के दौरान हुई हिंसा के बाद सरकार हरकत में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस पर हमले, आगजनी और सरकारी संपत्ति को नुकसान के मामले में कई FIR दर्ज हुई हैं। प्रशासन ने जनसुनवाई रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है।