रजौली: सवैया टांडा पंचायत में स्कूल है, बच्चे हैं, चूल्हा जलता है, बस गुरुजी गुमशुदा हैं
रजौली प्रखंड के सुदूरवर्ती सवैया टांडा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराटांड़ सवैया इन दिनों शिक्षा नहीं, व्यवस्था की कहानी पढ़ा रहा है। यहां स्कूल भवन मौजूद है, बच्चे भी आते हैं, रसोइया रोज चूल्हा जलाती हैं, टोला सेवक भी समय पर हाजिर है — बस अगर किसी की कमी है तो वो हैं शिक्षक-शिक्षिकाएं। 11:26 am