कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा करतहरी में ब्रेकर बनाने के विवाद में महिला को पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करतहरी में दीपमाला गिरी के घर के पास, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के दौरान विवाद हो गया, इस विवाद में मनबढ़ युवक सोनू यादव ने दीपमाला गिरी को मारा पीटा, जिससे वह घायल हो गई, इस मामले में पीड़िता दीपमाला गिरी ने थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए, आरोपित सोनू यादव पर केस दर्ज कराया है।