सारंगपुर: सारंगपुर-पचोर में प्री-मानसून की जोरदार बारिश, हाईवे पर दो फीट पानी, मक्का दाने जैसे ओले गिरे
सारंगपुर-पचोर क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12 प्री-मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक मक्का के दाने के बराबर ओले भी गिरे, जिससे मौसम सुहावना हो गया।