झांसी: जनपद न्यायाधीश ने डीएम और SSP के साथ महिला बैरक में बंदियों का जाना हाल-चाल, बीमार होने पर डॉक्टर के आने की ली जानकारी
Jhansi, Jhansi | Dec 21, 2024 जनपद न्यायाधीश पद्मनारायण मिश्र, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने बैरक में निरूद्ध महिला कैदियों से बात की एवं उन्हें प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा एवं बीमार होने पर डॉक्टर की जानकारी ली।