झांसी: ग्वालियर बायपास पर मैरी पुल के पास टमाटर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, टमाटर रोड पर बिखरे
Jhansi, Jhansi | Dec 21, 2024 झांसी में दिखा रफ्तार का कहर, टमाटर से भरी पिकअप अनियंत्रण होकर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान हाइवे पर टमाटर बिखर गए। दरअसल पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के ग्वालियर बायपास मैरी पुल का है। जहां शनिवार शाम करीब 4:30 बजे झांसी से ग्वालियर के लिए टमाटर से भरी पिकअप जा रही थी। पिकअप जब मैरी पुल के पास पहुंची तो पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।