ब्यावरा: लोधा लोधी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सरजीत सिंह लोधी के विरुद्ध मामला दर्ज करने पर एसडीएम को दिया ज्ञापन
लोधा लोधी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सरजीत सिंह लोधी के विरोध प्रकरण दर्ज करने के मामले में लोधा लोधी समाज ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे करीब ब्यावरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ब्यावर एसडीएम गोविंद कुमार दुबे को ज्ञापन दिया और निष्पक्ष जांच कर उन्हें शीघ्र जेल से रिहा करने पर न्याय दिलाने की मांग की।