सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद शनिवार को SSP डॉ कुमार आशीष ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 ने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SSP ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रहा है।