रावतभाटा: ग्रामीण सेवा शिविर में किसान को मिली बड़ी सौगात, एकलिंगपुरा में मल्टीक्रॉप थ्रेशर के लिए ₹1.25 लाख का अनुदान स्वीकृत
विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि भैंसरोड़गढ़ की ग्राम पंचायत एकलिंगपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसान मोडूलाल धाकड़ को कृषि विभाग की कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत 1 लाख 25 हजार की वित्तीय स्वीकृति का आदेश दिया गया। उन्होंने मल्टीक्रॉप थ्रेशर मशीन के लिए आवेदन किया था। कृषि पर्यवेक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान के सत्यापन के बाद स्वीकृति जारी हुई