जगदलपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से बस्तर के 62,000 से अधिक किसानों के खातों में पहुंची ₹12 करोड़ की सहायता
जगदलपुर, 20 जून 2026/ देश के अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत शनिवार को एक और बड़ी सौगात दी गई है। योजना की 23वीं किस्त का भव्य और राष्ट्रव्यापी वितरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित तारकेश्वर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस राष्ट्रीय