शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में मंगलवार को खाद वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। इसी बीच किसानों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद सिपाही फरमान द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप सामने आया है।ग्रामीणों का आरोप है कि खिरिया हीर सोसाइटी के सचिव और सिपाही फरमान की मिलीभगत से खाद ब्लैक में भेजी जा रही है।