रामपुर: शुक्रवार को भमरव्वा शिव मंदिर पहुँचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास की तैयारियों का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Jul 4, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्रावण मास के मद्देनजर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने भमरौआ और रठौंडा मंदिरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के निर्देश दिए।