📱 चित्रकूट पुलिस की बड़ी सफलता: 102 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मोबाइल धारकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान 👏
चित्रकूट पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 102 गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹15.75 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय एवं नोडल अधिकारी एसओजी/सर्विलांस फहद अली के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास कर यह सफलता हासिल की। मोबाइल धारकों ने अपने फोन वापस मिलने पर खुशी जताते हुए चित्रकूट पुलिस की सराहना की।
📍 बरामदगी: 102 मोबाइल फोन
💰 अनुमानित कीमत: ₹15.75 लाख
📰 रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा
News11IndiaTV
#चित्रकूट #Chitrakoot #UPPolice #ChitrakootPolice #MobileRecovery #CEIR #GoodNews #PoliceSuccess #News11IndiaTV #DineshSinghKushwaha #उत्तरप्रदेश #BreakingNews
Karwi, Chitrakoot | Jul 30, 2026