शाहबाद: नगर पालिका कैंपस में दिवंगत सभासद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
नगर पालिका परिषद के खत्ता जमाल खां मोहल्ले से चुने गए वार्ड सभासद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की हृदय गति रुक जाने के कारण हुई मौत से पालिका सभासदों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। मंगलवार को शाम 4:00 बजे पालिका कैंपस में दिवंगत सभासद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की आकस्मिक मौत पर शोक प्रकट किया गया, और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।