मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मिशन के फेज-2 के तहत व्यक्तिगत शौचालयों की प्रथम एवं द्वितीय किस्तों के हस्तांतरण की जानकारी ली और जिला पंचायतराज अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।