कोडरमा: कोडरमा में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया
कोडरमा में भर में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार को 10 बजे से मनाया गया। जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कोडरमा के ढेबुआडीह ईदगाह एवं मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।