कटनी नगर: स्मैक तस्करी पर कटनी की कोतवाली पुलिस का बड़ा प्रहार
कटनी में नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.06 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है पुलिस ने स्मैक बेचने वाले लाला उर्फ संतोष निषाद और सप्लाई करने वाली धनपतिया निषाद को गिरफ्तार किया है। बैलट घाट रेलवे मैदान में संदिग्ध गतिविधि के दौरान आरोपी को पकड़ा गया।