जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट पर गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय एवं मां गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 1100 मीटर की चुनरी, 500 लीटर दूध, फल और मिष्ठान गंगा को अर्पित किए गए।अध्यक्ष अरुण चैतन्यपुरी ने गुरुवार शाम 7बजे बताया कि पिछले 49 सालों से गंगा में चुनरी चढ़ाने की यह परंपरा चली आ रही है।